Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन, मूंगफली, दलहनी फसलों में पोषक तत्वों की कमी को मॅकेरीना से दूर करें

06 अगस्त 2024, इंदौर: सोयाबीन, मूंगफली, दलहनी फसलों में पोषक तत्वों की कमी को मॅकेरीना से दूर करें – पौधों में अजैविक तनाव होना याने अधिक वर्षा होना, सूखा पडऩा, कम या अधिक तापमान हो जाना, या फिर पोषक तत्वों की कमी आ जाने से फसल को नुक़सान होता है। इसी के साथ-साथ कीटों और बीमारियों के एक साथ आने से भी उपज की अधिक हानि होती है, प्रभावित होती है। अजैविक तनाव न केवल उपज की मात्रा को कम करता है, बल्कि यह फसल उत्पादन की गुणवत्ता को भी कम करता है।

मॅकेरीना

दलहनी- तिलहनी फसलों – सोयाबीन और मूंगफली में, किसान मूल खुराक या आधार खाद के रूप में बहुत कम मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करते हैं। इसके कारण, फसल बढ़वार (फूल आना और फली बनना) के महत्वपूर्ण चरणों में पोषक तत्वों की कमी होती है।
अजैविक तनाव और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए एकमात्र उपाय यूपीएलएसएएस कंपनी का मॅकेरीना है।

मॅकेरीना: पौधों का संपूर्ण भोजन

इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मॅकेरीना का उपयोग करना चाहिए जिसमें सक्रिय यौगिक होते हैं। इसमें बायो चिलेट के रूप में पोषक तत्व होते हैं जो कोशिका झिल्ली से गुजरते हैं और उनका अवशोषण अन्य रसायनों या लवणों (साल्ट्स) की तुलना में अधिक होता है। मॅकेरीना पौधों के लिए संपूर्ण भोजन है, और यह फसलों की उपज क्षमता को अधिकतम बढ़ाने में मदद करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

22 गुना अधिक पोषक

पौधों में, कई रासायनिक क्रियाएँ चल रही होती हैं जो मुक्त कण (फ्री रेडिकल्स) उत्पन्न करती हैं। ये मुक्त कण पौधे के अन्य उपयोगी अणुओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पौधे की प्रणाली से एंटीऑक्सीडेंट द्वारा इन मुक्त कणों को हटाने की आवश्यकता होती है ताकि पौधे बिना किसी तनाव के कार्य कर सकें। मॅकेरीना में किसी भी उपलब्ध उत्पाद की तुलना में 22 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पौधे को अम्लीय वातावरण की आवश्यकता होती है जिसमें जड़ों के माध्यम से लगाए गए पोषक तत्वों का अच्छा अवशोषण होता है। मॅकेरीना पौधों को जड़ों के माध्यम से उच्चतम अवशोषण करने में मदद करता है।
मॅकेरीना का उपयोग किसी भी अन्य कीटनाशकों के साथ किया जा सकता है, और यह खरपतवारनाशकों के विपरीत प्रभाव को दूर करने में भी मदद करता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com