फसल की खेती (Crop Cultivation)उद्यानिकी (Horticulture)

क्या किसान भाई लहसुन की खेती करना चाहते है, तो ध्यान दें जरा

27 सितम्बर 2024, भोपाल: क्या किसान भाई लहसुन की खेती करना चाहते है, तो ध्यान दें जरा – फिलहाल खरीफ सीजन की खेती का सीजन चल रहा है। किसान धान, कपास, मूंगफली व मूंग बाजरा सहित अन्य फसलों के उत्पादन में जुटे हुए है। जैसे ही इन फसलों की हार्वेस्टिंग हो जाएगी तो किसान आगामी रबी फसलों की बुआई में लग जाएंगे। किसान अगर लहसुन की खेती करना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

बुआई का सही समय 

लहसुन के बीजों की बुआई रबी के सीजन में अक्टूबर व नवंबर के महीने में की जाती है। अक्टूबर का महीना लहसुन बीज बुआई का सही समय माना जाता है। इसलिए आप लहसुन की बुवाई अक्टूबर में ही करें।

Advertisement
Advertisement

लागत

लहसुन की एक एकड़ की खेती में लगभग 150 किलोग्राम से लेकर 200 किलोग्राम तक बीज लगता है। बीज बुआई के समय लहसुन मंडियों में महंगा मिलता है इसलिए यह लगभग 12000 रूपये प्रति क्विंटल के आसपास मिल जाएगा। यानि की एक एकड़ में 24000 रूपये बीज का खर्चा आएगा।  बीज बुआई से पहले बीजों का उपचार करना बहुत जरूरी है। बीजों का उपचार किसान अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर करें जिससे खर्च लगभग 1600 रुपये के करीब आएगा। इसके साथ ही  लहसुन की खेती में गोबर की खाद डालना बहुत जरूरी है। अगर गोबर की खाद डालते है तो इसका खर्चा 3500 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से आएगा।

  • बेसल डोज-1600
  • रसायनिक खाद-2500
  • लहसुन की खेती में दो बार निराई गुडाई करनी पड़ती है जिसका खर्चा आएगा 6000 रूपये। अगर इसमें स्प्रे की आवश्यकता पड़ी तो इसका 1500 रूपये के करीब खर्चा आएगा।
  • हार्वेस्टिंग का खर्चा 8000 रूपये

मंडी तक ले जाने का खर्चा 2000 रूपये तक आता है ।   अगर इन सभी खर्चो को जोड़ा जाए तो एक एकड़ लहसून लगभग 52000 से 53000 रूपये के करीब पड़ता है। लहसुन की खेती में अधिक उत्पादन लेना है तो बुआई करते समय बीज से बीज की दूरी 3 इंच के आसपास ही रखें। और एक एकड़ में खेती में 30 से 40 क्विंटल उत्पादन हो जाता है। किसान  एवरेज के हिसाब से देखा जाए तो 35 क्विंटल के आसपास हो जाता हैं।

Advertisement8
Advertisement

आमदनी

पिछले दो साल के मंडी भाव के अनुसार देखा जाए तो लहसून का औसतन 6871 रूपये मानकर चलते है तो एक एकड़ लहसून की खेती में लगभग 250000 के आसपास हो जाती है। 

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement