धानुका वीटावैक्स पॉवर (Vitavax Power) फफूंदनाशक: काम करने का तरीका, अनुमोदित फसलें, अनुशंसित मात्रा
14 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: धानुका वीटावैक्स पॉवर (Vitavax Power) फफूंदनाशक: काम करने का तरीका, अनुमोदित फसलें, अनुशंसित मात्रा – धानुका वीटावैक्स पॉवर (Vitavax Power) फफूंदनाशक एक विशिष्ट बीजोपचारक फफूंदीनाशक है। यह दो फफूंदीनाशकों, कार्बोक्सिन एवं थायरम का मिश्रण है। कार्बोक्सिन एक अन्तःप्रवाही फफूंदीनाशक है जो बीज-जनित रोगों के लिए उत्तरदायी फफूंदियों को नष्ट करता है। थायरम स्पर्श फफूंदीनाशक है जो बीज के ऊपर तथा भूमि में रहने वाली फफूंदियों को नियंत्रित करता है। अतः इसमें उपचारित बीजों का अंकुरण शीघ्र व एक समान होता है। इसके द्वारा बीजोपचार से विपरीत परिस्थितियों जैसे अधिक एवं अल्प भूमि नमी या असमान गहराई में बुआई होने पर भी अंकुरण प्रभावित नहीं होता है तथा पौधे स्वस्थ रहते हैं एवं उनमें जड़ों का विकास भी अधिक होता है।
काम करने की तरीका
वीटावैक्स पॉवर बीज एवं भूमि जनित रोगों जैसे बीज गलन, जड़ गलन, कॉलर रॉट, कंडवा आदि का सफलतापूर्वक नियंत्रण करता है। इसके उपचार से उच्च गुणवत्ता युक्त अधिक फ़सल का उत्पादन होता है।
फ़सल | नीदा / रोग | उपयोग मात्रा (मि.ली./एकड़) |
गेहूं | लूज स्मट, फ्लैग स्मट, क्रनल बंट, कॉमन बंट, स्टेम और रूट ब्लॉच | 3 ग्राम/किलोग्राम बीज |
सोयाबीन | रूट रॉट, कॉलर रॉट, पाइथियम, चारकोल रॉट | 3 ग्राम/किलोग्राम बीज |
मूंगफली | बीज रॉट, कॉलर रॉट, स्टेम रॉट | 3 ग्राम/किलोग्राम बीज |
कपास | रूट रॉट, बैक्टीरियल ब्लाइट | 3 ग्राम/किलोग्राम बीज |
अरहर | बीज रॉट, रूट रॉट, स्टेम रॉट, फ्यूजेरियम विल्ट | 3 ग्राम/किलोग्राम बीज |
पैक साइज
10 ग्राम, 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किग्रा
विशेषताएं और लाभ
- वीटावैक्स पावर पौधों के शीघ्र उगने और समान वृद्धि को प्रोत्साहित करता है, प्रभावी रोग नियंत्रण और अंकुरण उत्तेजना पर कार्बोक्सिन और थीरम की संयुक्त कार्रवाई के प्रभाव से उच्च उपज देता है।
- प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी यह अंकुरण को उत्तेजित करता है और उपचारित बीजों को महीनों तक एक साथ अंकुरण के बिना संग्रहीत किया जा सकता है
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: