फसल की खेती (Crop Cultivation)

धानुका कोनिका (Conika) फफूंदनाशक

22 जनवरी 2025, नई दिल्ली: धानुका कोनिका (Conika) फफूंदनाशक – धानुका कोनिका (Conika) फफूंदनाशक एक अंदर की ओर बहने वाला (कासुगामाइसिन) तथा स्पर्श/Touch (कॉपर आक्सीक्लोराइड) फफूंदनाशी एवं जीवाणुनाशी का वैज्ञानिक मिश्रण है। कोनिका फफूंद तथा जीवाणु जनित रोगों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। कोनिका छिड़काव के एक घंटे बाद वर्षा होने पर धुलता नही है। कोनिका रोगों के आने के पूर्व तथा पश्चात दोनों ही परिस्थितियों में छिड़काव करने पर प्रभावी नियन्त्रण करता है। कोनिका जलवायु (मौसम) तथा पैथोजन/ बैक्टीरिया की प्रजाति (वाइरूलेंस) के अनुसार फफूंद तथा बैक्टीरिया जनित रोगों को लम्बे समय तक (7-15 दिन) नियंत्रित करता है I

काम करने की विधि

कापर आक्सीक्लोराइड पत्तियों एवं फलों के सतह पर उपस्थित रोगों का नियन्त्रण करता है। कासुगामाइसिन प्रोटीन सिन्थेसिस के समय बैक्टीरिया के राइबोजोम्स में अमीनो ऐसिड के प्रवेश को रोकता है। कॉपर आक्सीक्लोराइड क्यूप्रिक आयन (Cu+) को रिलीज करता है जिससे इसका फफूंदीनाशी तथा जीवाणुनाशी प्रभाव होता है।

फ़सलनीदा / रोगउपयोग मात्रा (मि.ली./एकड़)
अंगूरऐन्छेक्नोज, बेक्टीरियल लीफ स्पॉट300
धानलीफ ब्लास्ट, नेक ब्लास्ट280

पैक साइज

50 gm, 100 gm, 250 gm, 500 gm, 1 Kg

विशेषताएं और लाभ

  • यह अपनी प्रणालीगत क्रिया के माध्यम से पौधे द्वारा तेजी से अवशोषित(absorbe) हो जाता है और पूरे पौधे में फैल जाता है, जिससे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है।
  • इसमें संपर्क और प्रणालीगत क्रिया होती है, जो फसलों को चौतरफा सुरक्षा प्रदान करती है।
  • इसमें व्यापक और क्रॉस-स्पेक्ट्रम नियंत्रण है, जो बैक्टीरिया-कवक जटिल गठन को प्रभावी ढंग से रोकता है।
Advertisements