सोयाबीन बीज के भंडारण में न करें ये गलतियां, नमी और फफूंद से बचाने का जानें सही तरीका
04 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन बीज के भंडारण में न करें ये गलतियां, नमी और फफूंद से बचाने का जानें सही तरीका – सोयाबीन किसानों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI) इंदौर, ने 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 की साप्ताहिक सलाह जारी की है। इसमें फसल की वर्तमान अवस्था को ध्यान में रखते हुए किसानों को सोयाबीन बीज के सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी सावधानियां बताई गई हैं। संस्थान ने सलाह दी है कि भंडारण गृह ठंडा, हवादार और कीटों से मुक्त होना चाहिए। साथ ही बीज की बोरियों को नमी और फफूंद से बचाने के लिए उन्हें फर्श और दीवार के सीधे संपर्क में रखने से बचना चाहिए।
भंडारण गृह ठंडा और हवादार रखें
ICAR-NSRI की सलाह के अनुसार सोयाबीन बीज के भंडारण के लिए ऐसी जगह का इस्तेमाल करें, जो ठंडी और हवादार हो। भंडारण गृह में कीटों का प्रकोप नहीं होना चाहिए। इससे बीज की गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता को बनाए रखने में मदद मिलती है।
बोरियों को फर्श पर सीधे न रखें
सोयाबीन की बोरियों को सीधे फर्श पर रखने से बचें। संभव हो तो भंडारण गृह में लकड़ी का प्लेटफॉर्म बनाकर उसके ऊपर बोरियां रखें। इससे फर्श की नमी के सीधे संपर्क में आने से बीज को बचाया जा सकता है। इसी तरह बोरियों को दीवार से सटाकर भी नहीं रखना चाहिए। अगर फर्श या दीवार में नमी का रिसाव हो तो उसके संपर्क में आने से सोयाबीन के बीज में फफूंद और रोगों का संक्रमण हो सकता है
4-5 बोरियों से ज्यादा की न लगाएं ढेरी
अगर बोरियों की स्टैकिंग करके भंडारण करना हो तो इसे सीमित ऊंचाई तक ही रखें। ICAR-NSRI के अनुसार 4-5 बोरियों से अधिक या 5 फीट की ऊंचाई तक ही स्टैकिंग करनी चाहिए। इससे बीज की अंकुरण क्षमता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
बोरियों को पटकने से बचें
भंडारण गृह में बीज की बोरियों को ले जाते समय उन्हें प्लेटफॉर्म पर सावधानी से रखें। बोरियों को ऊंचाई से पटकने से बचना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बोरियां फर्श या दीवार के सीधे संपर्क में न आएं।
नमी से बचाना सबसे जरूरी
सोयाबीन बीज के सुरक्षित भंडारण में नमी से बचाव सबसे अहम है। भंडारण गृह में हवा का पर्याप्त आवागमन होना चाहिए और जगह कीटों से मुक्त होनी चाहिए। नमी के संपर्क में आने पर बीज में फफूंद और रोगों का संक्रमण हो सकता है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसलिए किसान सोयाबीन बीज को भंडारण में रखते समय ठंडी और हवादार जगह, फर्श व दीवार से दूरी, लकड़ी के प्लेटफार्म और सीमित ऊंचाई पर बोरियों की स्टैकिंग का ध्यान रखें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


