फसल की खेती (Crop Cultivation)

रस चूसने वाले कीड़े का आक्रमण: सोयाबीन किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय

08 अगस्त 2024, भोपाल: रस चूसने वाले कीड़े का आक्रमण: सोयाबीन किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय – सोयाबीन की फसल अधिकतर क्षेत्रों में वर्तमान में फूल आने के प्रारंभिक चरण में है। इस समय के दौरान सोयाबीन में रस चूसने वाले कीड़ों का प्रकोप देखा गया है। मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, सोयाबीन किसानों को रस चूसने वाले कीड़े के नियंत्रण हेतु भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने सलाह जारी की है।

रस चूसने वाले कीड़े का आक्रमण: सोयाबीन में रस चूसने वाले “जेवेल बग” नामक कीड़े का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अधिक प्रकोप होने पर इसके नियंत्रण हेतु सलाह हैं कि पूर्वमिश्रित कीटनाशक थायोमेथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.5% जेडसी (125 मिली/हेक्टेयर) या बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली/हेक्टेयर) या आइसोसायक्लोसरम 9.2 WW.DC (10% W/V) DC (600 मिली/हे.)  का छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com