राज्य कृषि समाचार (State News)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

कृषक पुरस्कार हेतु सूचना

08 अगस्त 2025, निवाड़ी: कृषक पुरस्कार हेतु सूचना – कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा परियोजना) के तहत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 की गतिविधियों के आधार पर सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषक अपना आवेदन  31 अगस्त 2025 तक कर सकते है, जिसमें जिले से विभिन्न पांच इन्टरप्राइजेज (कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मत्स्य/कृषि अभियांत्रिकी) गतिविधियों में कृषक को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 25000/- रूपये (पच्चीस हजार) एवं जिले में प्रत्येक विकासखण्ड से पांच विभिन्न इन्टरप्राइजेज (कृषि/उद्यानिकी / पशुपालन / मत्स्य / कृषि अभियांत्रिकी) गतिविधियों के कृषको को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर 10000/- रूपये (दस हजार) का  पुरस्कार  प्रदान  किया जायेगा। पुरस्कार  के विषय में निर्णय लेने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर सह अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड का रहेगा।

 कृषकों से अनुरोध है कि पुरस्कार   हेतु निर्धारित प्रपन्न प्रत्येक विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बी.टी.एम.) से प्राप्त कर सकते  हैं । आवेदन भरकर  31 अगस्त 2025 तक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी / ब्लॉक टैक्नोलॉजी मैनेजर (बी.टी.एम.) कार्यालय में शाम 06:00 बजे तक जमा कर सकते  हैं । इसके साथ ही उद्यानिकी कृषक उद्यान विभाग से / पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग से / मछली पालक कृषक मछली पालन विभाग से एवं कृषि अभियांत्रिकी कृषक अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरे हुए आवेदन संबंधित विभाग से सत्यापन पश्चात 31 अगस्त 2025 शाम 06:00 तक जमा कर सकते  हैं ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements