Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

वीएसटी जल्द करेगा अपने नये ट्रैक्टर की सीरीज-9 का अनावरण

09 अगस्त 2023, नई दिल्ली: वीएसटी जल्द करेगा अपने नये ट्रैक्टर की सीरीज-9 का अनावरण – कृषि मशीनरी उद्योग में प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी वीएसटी टैक्टर्स लिमिटेड अपने ट्रैक्टर एक नई सीरीज को बहुत जल्द पेश करने वाला हैं। वीएसटी अपने ट्रैक्टर की सीरीज-9 को प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहा हैं। इस रेंज का अनावरण वीएसटी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। इसके अलावा यह किसानों को उन्नत सुविधांए और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करके कृषि प्रौद्योगिकी के इतिहास को नया आकार देगा। 

वीएसटी ने अपनी इस सीरीज का भव्य अनावरण 9 अगस्त को सुबह 11:30 बजे रखा हैं। वीएसटी के इस नये पावर टिलर टैंक्टर की सीरीज किसानों के कामों को आसान बनाने और कम समय में काम को पूरा करने के लिए बनाया गया हैं।

यह अनावरण कार्यक्रम 9-सीरीज ट्रैक्टरों के नवाचारों का नज़दीकी दृश्य दिखाकर किसानों, विशेषज्ञों और उत्साही लोगों को आकर्षित करेगा। यह आयोजन दुनिया भर में पारंपरिक खेती को बदलने की उन्नत क्षमताओं और संभावनाओं को भी उजागर करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वीएसटी की 9 -सीरीज को अत्याधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि प्रदर्शन के साथ तैयार किया गया है। यह सीरीज अपनी उच्च दक्षता और उत्पादकता शक्ति के साथ कृषि प्रणाली में क्रांति लाकर किसानों को सशक्त बनाती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )