राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पंजीकृत निर्माता 5 अप्रैल तक पंजीयन नवीनीकरण करें

31 मार्च 2026, भोपालई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पंजीकृत निर्माता 5 अप्रैल तक पंजीयन नवीनीकरण करें – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , मप्र , भोपाल द्वारा ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर पंजीकृत निर्माताओं को 1 अप्रैल  2026  से 31 मार्च 2030 की अवधि हेतु पंजीयन नवीनीकरण हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत पंजीकृत निर्माताओं को 5 अप्रैल तक अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि  ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सम्मिलित निर्माताओं को प्रत्येक चार वर्ष बाद उनके पंजीयन के नवीनीकरण  करने के निर्देश हैं , ताकि इस अवधि में निर्माताओं की आधारभूत जानकारियों में आए परिवर्तनों को  ई- कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल  में भी दर्ज़ किया जा सके। सभी पंजीकृत निर्माताओं का पंजीयन 31 मार्च 2026 तक वैध है। सभी निर्माताओं को पोर्टल पर अपना पंजीयन पुनः नवीनीकृत कराना आवश्यक है। इसके लिए सभी पंजीकृत निर्माताओं को निर्देशित किया गया है कि वे 5  अप्रैल 2026 तक अपने पंजीयन को नवीनीकृत करने की कार्यवाही अनिवार्य रूप से करें।  जिन निर्माताओं द्वारा पुनः पंजीयन नहीं कराया जाएगा , वे  अनुदान योजना अंतर्गत पोर्टल पर कार्य नहीं कर सकेंगे।

इसके लिए सभी निर्माताओं को पंजीयन नवीनीकरण ( अवधि 1 -4 -26  से 31 -3 -2030 ) के लिए निर्धारित प्रारूप में  आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ प्रत्येक निर्माता को 100  रु के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर जानकारी उपलब्ध करानी होगी। शपथ पत्र पर निर्माता की सील लगाना आवश्यक है।  इसे निर्माता कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ( पॉवर ऑफ अटार्नी ) के माध्यम से कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय , मप्र,कॉम्प्लेक्स बी ब्लॉक ,गौतम नगर, चेतक ब्रिज के पास , भोपाल में 5  अप्रैल तक व्यक्तिगत रूप से जमा कराना अनिवार्य है।  विलम्ब के लिए संचालनालय उत्तरदायी नहीं रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements