Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे

08 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने मार्च 2023 के अपने ट्रैक्टर बिक्री की संख्या की घोषणा कर दी हैं। इस घोषणा में बताया गया हैं कि महिंद्रा की मार्च 2023 में घरेलू बिक्री 33,622 यूनिट रही और मार्च 2022 में 28,112 यूनिट थी।  

मार्च 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 35,014 यूनिट रही हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 29,763  यूनिट थी। महिंद्रा कंपनी का मार्च के महीने में कुल निर्यात 1,392 यूनिट रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4,07,545 ट्रैक्टरों (घरेलू + निर्यात) की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की हैं। यह एक उल्लेखनीय वृद्धि हैं।

इस बेहतरीन प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का, अध्यक्ष – कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, ”हमने मार्च 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 33,622 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 20% की वृद्धि है। फसल उत्पादन में वृद्धि, मंडी की कीमतों में मजबूती, प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि के लिए सरकारी समर्थन और मनरेगा योजना के तहत मजदूरी में वृद्धि से ग्रामीण परिवारों की वित्तीय सुरक्षा में सुधार करने और आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हेमंत सिक्का ने आगे कहा कि हमने निर्यात बाजार में 1,392 ट्रैक्टर बेचे हैं।’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें