Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ने अक्टूबर में अब तक की सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की

02 नवम्बर 2022, मुंबई: महिंद्रा ने अक्टूबर में अब तक की सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अक्टूबर 2022 के लिए ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की।

अक्टूबर 2022 में घरेलू बिक्री 50539 इकाइयों की थी, जबकि अक्टूबर 2021 के दौरान 45420 इकाइयों की थी।

अक्टूबर 2022 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 519994 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 47017 इकाई थी। महीने के लिए निर्यात 1455 इकाई रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस रिकॉर्ड पर  पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का, अध्यक्ष – फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “हमने अक्टूबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में 50539 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11% अधिक है। त्योहारी सीजन ने उत्साह को ऊंचा रखा और ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी की मांग में बहुत तेज गति आई। प्रमुख रबी फसलों के लिए उच्च एमएसपी की हाल की सरकार की घोषणा, मिट्टी में अच्छी नमी, उच्च जलाशय स्तर और रबी फसलों की बुवाई में अच्छी प्रगति आने वाले महीनों में ट्रैक्टरों की निरंतर अच्छी मांग के लिए सकारात्मक हैं। निर्यात बाजार में हमने 1455 ट्रैक्टर बेचे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फार्म इक्विपमेंट सेक्टरF22-23 OctoberF21-22 October% Change OctoberF23 YTD OctoberF22 YTD October% Change YTD October
घरेलू50,53945,42011%2,52,8442,26,08712%
निर्यात1,4551,597-9%11,1999,77915%
कुल51,99447,01711%2,64,0432,35,86612%
महिंद्रा ने अक्टूबर में अब तक की सबसे अधिक ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )