30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान, FY’26 में 1.80 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया
03 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान, FY’26 में 1.80 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया – सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY’26) में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 1,80,504 ट्रैक्टर बेचकर अपने 30वें साल को यादगार बना दिया। यह उपलब्धि कंपनी की निरंतर प्रगति और किसानों के भरोसे का परिणाम है।
कंपनी ने बताया कि इस सफर की शुरुआत छोटे स्तर से हुए था। सोनालिका ने पहले साल में 50,000 यूनिट, फिर 1 लाख, 1.5 लाख और अब 1.8 लाख से ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री तक पहुंचा। यह उपलब्धि ‘जीतने का दम’ संदेश के तहत कंपनी की लगातार मेहनत और स्थिरता को दर्शाती है।
सोनालिका ट्रैक्टर्स ने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम, डीलर पार्टनर्स और किसानों के भरोसे को दिया। कंपनी का कहना है कि मजबूत टीमवर्क और विश्वासपूर्ण साझेदारी के कारण ही यह रिकॉर्ड संभव हो पाया।
आगे का लक्ष्य
कंपनी आगे भी अपने विकास को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान भरोसे और टीम के सहयोग से कंपनी का संदेश है: “अब रुकना नहीं है।” इस लक्ष्य के तहत सोनालिका ट्रैक्टर्स नए साल में और अधिक ऊंचाइयों को छूने का इरादा रखती है।
यह उपलब्धि न केवल व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह किसानों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक तक पहुंचाने का भी संकेत है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

