Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

लचीली शॉफ्टविहीन अनाज बरमा कन्वेयर

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में सीमांत, लघु, अर्ध मध्यम और बड़े किसान खेती करते हैं। फसल की कटाई व गहाई के उपरांत किसान अनाज को घर या खलिहान में एकत्रित कर लेते है तथा घर या खलिहान में ही वे अनाज की सफाई करते और सुखाते है, व जब मंडी में उपयुक्त भाव मिलता है तब किसान अनाज को ट्राली से मंडी में ले जाकर बेच देते है। इस प्रक्रिया में किसान को एक से लेकर दो-तीन बार अनाज को ट्राली से भंडार गृह, भंडार गृह से खलिहान या खलिहान/भंडार गृह से ट्राली में डालना पड़ता है।

इस कार्य में काफी श्रम व वक्त लगता है। अनाज से भरी ट्राली को हायड्रोलिक ट्राली से खाली किया जा सकता है पर ट्राली को अभी भी श्रमिकों द्वारा ही भरा जाता है। दो व्यक्तियों द्वारा एक ट्राली को भरने मे लगभग 70-120 मिनट लगते है एवं यह कार्य काफी थकाउ है । इसके अतिरिक्त अनाज को भंडार गृह से सीधे ट्राली में भरे जाने पर यह श्रम व वक्त अधिक हो जाता है। एक लचीली शाफ्टविहीन अनाज बरमा कन्वेयर नाम का यंत्र बाजार में उपलब्ध है जिसके लचीला होने के कारण इसे उन स्थानों में भी उपयोग किया जा सकता है जहां सीधे व अलचीले शाफ्ट वाले कन्वेयर का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

इस यंत्र की जानकारी सभी किसानों तक पहुँचने के लिए यह लेख प्रस्तुत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

varma conveyer2

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यह मशीन अनाज को जमीन से उठा कर ट्राली में डालने के काम या अनाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्थानांतरित करने के काम आता है। इस यंत्र/ मशीन के छ: मुख्य भाग है प्रथम प्रवेश-मार्ग, लचीली पाईप, स्टील की लचीली शाफ़्टलेस बरमा, निर्गम-मार्ग, मोटर एवं समायोजन।

मशीन के प्रवेश-मार्ग को अनाज के ढेर के अंदर डाल देते हैं और मोटर वाले भाग को ट्राली में समायोजित करते हैं। मोटर चलाने पर लचीला शाफ़्टलेस बरमा जो कि पाईप के अंदर चलता है अनाज को ट्राली या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर देता है। इसकी खासियत इसका लचीला शाफ़्टलेस बरमा है जिसकी वजह से इसका उपयोग विभिन्न स्थान में किया जा सकता है वहां भी जहां सीधा कन्वेयर इस्तेमाल नहीं हो सकता। यह कन्वेयर और उसके मुख्य भाग चित्र में दिखाये गये है।

लचीली शाफ्टविहीन अनाज बरमा कन्वेयर

लचीली शाफ्टविहीन अनाज बरमा कन्वेयर को स्टील स्क्रू ब्लेड के साथ ऊपर उठाना आसान होता है और इसे ले जाना और संचालित करना सुविधाजनक होता है। यह विभिन्न लंबाइयों जैसे 6 मीटर, 8 मीटर, 10 मीटर और 12 मीटर में उपलब्ध है। विभिन्न पाईप के व्यास, सिंगल फेज मोटर व थ्री फेज मोटर से चलने वाली मशीनें भी उपलब्ध है। इन मशीनों द्वारा 5-8 टन/घंटा व 15-18 टन/घंटा क्षमता से अनाज 3-4 मीटर ऊंचाई तक उठया जा सकता है। विभिन्न मशीनों की जानकारी नीचे दी गयी सारणी में दी जा रही है।

इस कृषि यंत्र का इस्तेमाल व्यक्तिगत किसान, पेशेवर किसान और कृषि सहकारी समितियां द्वारा किया जा सकता है। इस मशीन के संदर्भ में और अधिक जानकारी इसके विक्रेताओं से सम्पर्क कर, इंटरनेट व यू ट्यूब से भी प्राप्त की जा सकती है।

लचीली शाफ्टविहीन अनाज बरमा कन्वेयर
लंबाई (मीटर)पाइप का व्यास (मि.मी.)क्षमता (टन/घंटा)मोटर मोटर शक्ति (किलोवाट)अनाज उठाने की ऊंचाई  (मीटर)
610005-08एकल चरण (सिंगल फेज़)33-4
810005-08एकल चरण (सिंगल फेज़)33-4
1010005-08एकल चरण (सिंगल फेज़)33-4
1210005-08एकल चरण (सिंगल फेज़)33-4
616015-18तीन चरण (थ्री फेज)43-4
816015-18तीन चरण (थ्री फेज)43-4
1016015-18तीन चरण (थ्री फेज)43-4
1216015-18तीन चरण (थ्री फेज)43-4