Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में कृषि मशीनीकरण पर मेले का आयोजन

30 मार्च 2022, भोपाल । केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में कृषि मशीनीकरण पर मेले का आयोजन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संपूर्ण देश में 28 मार्च से 4 अप्रैल के दौरान कृषि मशीनीकरण पर राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में  कृषि उपकरणों की उपयोगिता एवं महत्व बताने के लिए  केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (भोपाल) के द्वारा कृषि यंत्रों पर प्रशिक्षण सह तकनीकी प्रदर्शनी मेले का आयोजन गत  28 मार्च  को किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक डॉ.सी.आर. मेहता ने कृषि यंत्रों के महत्व की चर्चा करते हुए नये-नये कृषि उपकरणों तथा कृषि यंत्रों के उपयोग एवं उत्पादकता वृद्धि,जैविक एवं प्राकृतिक खेती और कृषि व्यवसाय को बढ़ाने पर भी बल दिया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बैरसिया क्षेत्र के विधायक श्री विष्णु खत्री रहे। श्री खत्री ने अनुसूचित जाति उप परियोजनाके अंतर्गत प्रशिक्षणार्थी कृषकों को कृषि यंत्रों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.मंगराज, परियोजना अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया।

आयोजन के दौरान कृषि यंत्रों की विभिन्न तकनीकों का खेतों में प्रदर्शन कर किसानों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक कृषको महिलाओं वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कृषि कार्यों के लिए ड्रोन तकनीक का प्रदर्षन किया गया एवं किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु उपलब्ध कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वयन  डॉ. यू.आर. बड़ेगांवकर,प्रभागाध्यक्ष,प्रौद्योगिकी हस्तातंरण ने  किया । डॉ. दीपक सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, भोपाल ने आभार दिया । 

महत्वपूर्ण खबर: जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व्यवसाय प्रबंधन पर प्रशिक्षण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile