Advertisement8
Advertisement
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा के 15–20 एचपी सेगमेंट में 3 बेहतरीन ट्रैक्टर, जानिए इनके फीचर्स और खासियत

16 अगस्त 2025, नई दिल्ली: महिंद्रा के 15–20 एचपी सेगमेंट में 3 बेहतरीन ट्रैक्टर, जानिए इनके फीचर्स और खासियत – देश के किसानों की मेहनत को और आसान बनाने के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपनी शानदार टेक्नोलॉजी से लैस कई ट्रैक्टर बाजार में लेकर आया हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने छोटे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 15 से 20 एचपी कैटेगरी में ऐसे ट्रैक्टर पेश किए हैं जो न सिर्फ शक्तिशाली हैं, बल्कि ईंधन की बचत भी करते हैं।

इनमें से कुछ बेहतरीन ट्रैक्टर Mahindra OJA 2121, Yuvraj 215 NXT NT और JIVO 225 DI 4WD NT है। ये ट्रैक्टर खासतौर पर इंटरकल्चर खेती जैसे गन्ना, कपास, फल और सब्जियों की खेती के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनकी दमदार ताकत, संकरी चौड़ाई, और बेहतरीन ईंधन क्षमता इन्हें छोटे और मध्यम किसानों के लिए आदर्श बनाती है। जानिए इनकी कीमत और खासियत।  

Advertisement
Advertisement

1. Mahindra OJA 2121 Tractor

Mahindra OJA 2121 ट्रैक्टर 21 एचपी कैटेगरी में आता है और इसकी PTO पावर 18 एचपी (13.42 kW) है। यह ट्रैक्टर 73.5 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह खेती के अधिकतर कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। इसकी चौड़ाई कम है, जिससे यह कपास और गन्ने जैसी पंक्तियों वाली फसलों के बीच आसानी से चल सकता है।

यह ट्रैक्टर 4WD ड्राइव, 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग और 950 किलो हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसे फीचर्स से लैस है, जो इसे छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। इसके साथ ही, इसमें सिंगल क्लच, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और 540/780 PTO RPM जैसी आधुनिक तकनीक भी दी गई है।

Advertisement8
Advertisement

कीमत की बात करें तो Mahindra OJA 2121 की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹4,97,120 से शुरू होकर ₹5,37,120 तक जाती है, जो इसके वेरिएंट और स्थान के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है।

Advertisement8
Advertisement

2. Mahindra Yuvraj 215 NXT NT

Mahindra Yuvraj 215 NXT NT ट्रैक्टर 15 एचपी इंजन पावर (10.4 kW) के साथ आता है और इसकी PTO पावर 11.4 HP है। यह ट्रैक्टर 1 सिलेंडर इंजन और 863.5 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है, जो हल्के से मध्यम खेती कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसकी अधिकतम टॉर्क क्षमता 48 Nm है, जो इंटरकल्चरिंग, स्प्रेइंग और रोटावेशन जैसे कार्यों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।

इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका 711 मिमी का नैरो ट्रैक है, जिससे यह संकरी जगहों और फसल की पंक्तियों के बीच आसानी से चल सकता है। इसमें 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन, मैकेनिकल स्टीयरिंग और 778 किलो की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जो इसे छोटे किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। कीमत की बात करें तो, Mahindra Yuvraj 215 NXT की भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3,29,600 से शुरू होकर ₹3,50,200 तक जाती है। यह कीमत स्थान, वेरिएंट और डीलर के अनुसार थोड़ी बहुत बदल सकती है।

3. Mahindra JIVO 225 DI 4WD NT

Mahindra JIVO 225 DI 4WD ट्रैक्टर उन किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो गन्ना, कपास और बागवानी जैसी फसलों में संकरी जगहों पर काम करते हैं। यह ट्रैक्टर 20 एचपी (14.9 kW) इंजन पावर और 66.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह खेतों में सभी तरह के इंटरकल्चर कामों के लिए भरोसेमंद साबित होता है। इसकी इंजन क्षमता 1366 CC है और इसमें 2 सिलेंडर हैं, जो इसकी ईंधन दक्षता को बढ़ाते हैं।

इस ट्रैक्टर की सबसे खास बात इसका 770 मिमी का नैरो व्हिड्थ है, जो इसे फसलों की पंक्तियों में आसानी से चलने योग्य बनाता है। इसके अलावा इसमें 4WD ड्राइव सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, और 750 किग्रा की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। इसके 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन इसे हर तरह के खेती कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

कीमत की बात करें तो, Mahindra JIVO 225 DI 4WD की भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4,92,200 से शुरू होकर ₹5,08,250 तक जाती है। यह कीमत स्थान, वेरिएंट और स्थानीय डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement