Uncategorized

उड़द फसल दिवस का आयोजन

रायसेन। कृषि विज्ञान केन्द्र, रायसेन द्वारा विकासखण्ड गैरतगंज के ग्राम पेनगवां में कृषक श्री राजू यादव के खेत पर उड़द फसल दिवस का आयोजन किया गया। इस फसल दिवस कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायसेन व वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, श्री प्रदीप द्विवेदी, कु. लक्ष्मी चक्रवर्ती व श्री रोहित साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कृषकों से चर्चा के दौरान डॉ. स्वप्निल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन अन्तर्गत उड़द फसल के 20 हेक्टेयर के प्रदर्शन 50 कृषकों के खेत पर किये गये हैं। जिसमें उड़द की उन्नत किस्म पी.यू.-31 का प्रदर्शन किया गया है। उड़द की उन्नत किस्म पीला मोजेक रोग प्रतिरोधी व अधिक उत्पादन देने वाली है। जिसका सभी कृषकों द्वारा अवलोकन किया गया। वैज्ञानिक श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा उड़द में लगने वाले पीला मोजेक वायरस रोग नियंत्रण सम्बन्धी जानकारी दी गई।

मूंग एवं उड़द की फसल में खरपतवार नियंत्रण के उपाय क्या है

Advertisements
Advertisement
Advertisement