Uncategorized

नव नियुक्त राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शपथ ली

Share

भोपाल। मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता ने पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन को शपथ ग्रहण के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

(जीवन-परिचय)

भोपाल। श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल का जन्म 21 नवम्बर 1941 को खरोद, विजयपुर तालुका जिला मेहसाणा में हुआ था। एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट) तक शिक्षा प्राप्त श्रीमती पटेल मोहिनाबा हाईस्कूल अहमदाबाद से सेवानिवृत्त प्राचार्य होने के साथ-साथ समाजसेवी भी रही हैं। वे राज्यसभा सदस्य, वर्ष 1994-98 तक रही 10वीं गुजरात विधानसभा की वर्ष 1998 से 2002 (मांडल विधानसभा क्षेत्र) तक सदस्य। वर्ष 1998 से 1999 तक शिक्षा राज्य मंत्री (वयस्क शिक्षा रहित) (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), वर्ष 1999 से 2002 तक शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क) एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री।
11वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2002 से 2007 तक सदस्य रहीं एवं शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री के पद पर रहीं।
12वीं गुजरात विधानसभा की (पाटन विधानसभा क्षेत्र) वर्ष 2007 से 2012 तक सदस्य। राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री 4 जनवरी, 2008 से 25 दिसम्बर, 2012 तक। 26 दिसम्बर, 2012 से 21 मई, 2014 तक राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी विकास और आवास मंत्री। 22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।
समय-समय पर ‘धराती’, ‘साधना’, ‘सखी’ पत्रिकाओं के लिये लेख लिखती हैं। उनकी रूचि अध्ययन, लेखन, यात्रा, जनसम्पर्क में है।
चौथी वल्र्ड वूमेन्स कान्फ्रेंस बीजिंग (चीन) में भारत सरकार के दल में शामिल हुई। वर्ष 1996 में भारतीय संसदीय दल के साथ बुलगारिया की यात्रा एवं फ्रांस, जर्मनी, हालैण्ड, इंग्लैण्ड, नीदरलैंड, अमेरिका, कनाडा एवं मेक्सिको आदि की शिक्षा अध्ययन यात्राएँ की हैं। वर्ष 2002 में कॉमन वेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन की गुजरात शाखा के दल के साथ 48वीं सीपी कान्फ्रेंस में शामिल हुईं। आपने नामीबिया एवं साउथ अफ्रीका का अध्ययन दौरा भी किया है। सितम्बर 2009 में आपने लंदन में ‘विलेज इंडिया’ प्रोग्राम में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *