Uncategorized

प्रदेश में अब तक 49 लाख टन गेहूँ की खरीदी

Share

खरीदी 25 मई तक जारी रहेगी

भोपाल। प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। अब तक 2897 उपार्जन केन्द्रों से 6 लाख 26 हजार 289 किसानों से 48 लाख 71 हजार 882 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल और 265 प्रति क्विंटल बोनस किसानों को देय होगा। इस प्रकार किसान को समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने पर प्रति क्विंटल 2000 रुपये का भुगतान होगा। खरीदी के लिये कुल 3016 केन्द्र बनाये गये हैं। गेहूँ उपार्जन 25 मई तक जारी रहेगा। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में 15 मई, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 20 मई और अन्य संभाग के जिलों में 25 मई तक खरीदी की जायेगी।

आयशर जबलपुर संभाग में भी किराये पर उपलब्ध करायेगा ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र


सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग में
खरीदी केन्द्रों से प्राप्त जानकारी में सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग के जिलों के 559 उपार्जन केन्द्रों पर हुई है। अब तक भोपाल संभाग में एक लाख 54 हजार 419 किसानों से 12 लाख 74 हजार 266 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया है।
नर्मदापुरम संभाग में 10 लाख 26 हजार, इंदौर संभाग में 4 लाख 74 हजार, उज्जैन संभाग मे 6 लाख 91 हजार, ग्वालियर संभाग मेें 2 लाख 97 हजार, चम्बल संभाग में एक लाख 57 हजार, सागर संभाग में 3 लाख 73 हजार, जबलपुर संभाग में 4 लाख 52 हजार, रीवा संभाग में एक लाख 21 हजार, शहडोल संभाग में 2468 मीट्रिक टन।
चना, मसूर, सरसों की भी खरीदी जारी
राज्य सरकार द्वारा किसानों से चना, मसूर और सरसों का भी समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। इसके लिये बनाये गये 586 उपार्जन केन्द्र में से 563 पर खरीदी की जा रही है। इन 563 उपार्जन केन्द्रों पर एक लाख 18 हजार 760 किसानों द्वारा एक लाख 77 हजार 748.93 मीट्रिक टन चना, सरसों और मसूर की खरीदी अब तक की गई है। खरीदी की इस यात्रा में एक लाख 905 किसानों में से एक लाख 49 हजार 122.65 मीट्रिक टन चना की खरीदी, 21 हजार 347 किसानों से 19 हजार 916.45 मीट्रिक टन मसूर और 7399 किसानों से 10 हजार 160 मीट्रिक टन सरसों की खरीदी शामिल है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *