Uncategorized

कृषि और किसान को विकसित करने की जरूरत

नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि कृषि लोगों के जीवन और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जहां 50 प्रतिशत से अधिक लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। देश को विकसित करने के लिए कृषि और किसान, दोनों को विकसित करने की जरूरत है। कृषि मंत्रालय अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल कृषि के विकास के लिए बल्कि किसानों के कल्याण के लिए भी काम करता है। श्री सिंह ने यह बात नई दिल्ली में स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ के साथ हुई बैठक में कही।
श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश में कृषि विकास का लक्ष्य है, ‘2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करनाÓ। सीमित संसाधनों और जमीन के निश्चित क्षेत्र की उपलब्धता के साथ, यह प्रैद्योगिकी की सहायता के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है, साथ ही इसे कम लागत, किसान के अनुकूल एवं मापनीय होने की जरूरत है। कृषि मंत्रालय किसानों के हित कई योजनाएं चला रहा है- जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि बाजार- (ई – नेम), परंपरागत कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि। यह सभी योजनाएं किसानों को विभिन्न तरह की सहायता प्रदान कर रही है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement