Uncategorized

आनंदीबेन पटेल बनी मप्र की राज्यपाल

प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी

भोपाल। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री आनंदीबेन पटेल को मप्र का राज्यपाल बनाया गया है। उनका कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगा। सुश्री आनंदीबेन मप्र भी दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। इनसे पूर्व सुश्री सरला ग्रेवाल 1989-90 में प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वर्तमान में गुजरात के राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली मप्र के राज्यपाल का कार्यभार अतिरिक्त रूप से संभाल रहे थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement