Uncategorized

किसानों को फसल का सही दाम दिलाएगी सरकार

डॉ. मिश्र ने दतिया मण्डी में नाप-तौल काँटों का किया निरीक्षण

दतिया। जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया कृषि उपज मंडी में पहुँचकर किसानों की फसल का सही नाप-तौल का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाइयों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों के लिए छायादार स्थान और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement