Uncategorized

हितकर है खाली पेट पानी का सेवन

Share

डॉ. अजय कुमार सिंह
हमारे शरीर के निर्माण में मुख्यत: पांच तत्वों की प्रमुख भूमिका होती है। यह भी कहते हैं कि ‘क्षिति जल पावक गगन समीरा, पंच तत्व मिलि रचे शरीराÓ। स्वस्थ मानव शरीर में लगभग 50-65 प्रतिशत तक औसत जल का है। शरीर निर्माण में जल का महत्वपूर्ण कार्य है। हमारे रक्त का महत्वपूर्ण भाग जल ही है। इसलिये यह भी कहा जा सकता है कि जल के बिना हमारा जीवन असंभव है। जल हमारे शरीर के अंदर उपलब्ध विभिन्न विषैले पदार्थों को जल के माध्यम से ही बाहर निकालते हैं। चाहे वह मूत्र के रूप में विषैले पदार्थ को बाहर निकाले या पसीने के रूप में। पानी का सेवन अधिक मात्रा नित प्रतिदिन करने से हमें कई प्रकार के लाभ होते हैं। रात में सोने से पहले, हम अपने दिन का अंत पानी से करते हैं तो सुबह उठकर दिन की शुरूआत भी एक गिलास पानी के साथ ही करते हैं। पानी के कई फायदे हैं, प्रस्तुत लेख में पानी के लाभकारी गुण के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें।
हममें से अधिकांश लोग सुबह होते ही बिस्तर पर ही चाय का सेवन करते हैं, जो कई तरह की समस्याओं को जन्म देता है, पर चाय पीने से पहले एक गिलास पानी पीने से इसी प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जायेगा। पानी के अधिक सेवन से कई प्रकार के रोगों से निजात मिल सकता है। परंतु पानी का सेवन कब करना चाहिये यह भी ध्यान देने की बात होती है। पानी हमारे शरीर की मेटाबोलिज्म क्रियाओं के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर के मेटाबोलिज्म को सुदृढ़ बनाने के लिये सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में एकत्रित विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इन विषैले पदार्थों के बाहर निकल जाने से हम कई प्रकार के गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। पानी हमारे शरीर में उपलब्ध रक्त का शुद्धीकरण करता है। पानी से खून पानी होता है। त्वचा में चमक आती है। पानी रक्त में उपलब्ध अनावश्यक तत्वों को बाहर निकाल देता है, जिससे त्वचा चमकदार बनता है।
रात में सोते समय हमारे शरीर में जितनी कमी पानी की होती है, सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से उसकी आपूर्ति हो जाती है और हमें ताजगी का अनुभव होता है। आज गैस, कब्ज बदहजमी आदि की समस्या आम बात हो गई है। कब्ज कई प्रकार की बीमारियों का कारण भी बनता है। परंतु सुबह खाली पेट पानी पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। पानी की उपलब्धता के कारण ही शरीर पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषण कर लेता है। अधिक पानी का सेवन गुर्दे, मूत्र संबंधी अनेक समस्याओं को दूर करता है। हमारे शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी उपलब्ध होता है। अधिकांश लोग सुबह उठने के बाद जी मिचलाना, गैस बनना, सीने में जलन आदि की समस्याओं की शिकायत करते हैं। यदि प्रतिदिन खाली पेट पानी का सेवन करे तो इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है।
जाड़ों में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन तथा खिंचाव की समस्या भी नियमित पानी के सेवन से दूर हो सकता है। क्योंकि पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और हमारे शरीर में अनेक समस्याएं पैदा हो जाती हैं। अधिक पानी के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है, जो जोड़ दर्द, ऐंठन, खिंचाव आदि की समस्या से आराम मिलता है। डिहाइड्रेशन के कारण हमें थकान भी महसूस होता है। पानी आंखों व शरीर की थकान को पल भर में दूर कर देता है। पानी का नियमित सेवन करें, जिससे शरीर में होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से निजात मिल जायेगा। चाय या कॉफी के सेवन से पहले पानी अवश्य पीना चाहिए।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *