Uncategorized

शाजापुर में खेती को लाभकारी बनायें, उन्नत तरीके अपनायें

शाजापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, शाजापुर द्वारा गत दिनों ग्राम बाईहेड़ा विकासखंड शाजापुर में  गेंहू प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का श्रीवास्तव कलेक्टर, शाजापुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारी बैंक शाजापुर के अध्यक्ष श्री शिवनारायण पाटीदार ने की।
कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी. आर. अम्बावतिया, एवं प्रगतिशील कृषक श्री प्रतापसिंह गोहिल, तकेसिंह, भगवान सिंह, सरपंच ग्राम बाईहेड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ ए.के. मिश्रा, डॉ. एस.एस. धाकड़ एवं डॉ. गायत्री वर्मा एवं ग्राम बाईहेड़ा के 100 से ज्यादा कृषक, महिला कृषक उपस्थित थे।
केन्द्र प्रमुख डॉ. जी. आर. अम्बावतिया ने क्लस्टर प्रदर्शन के अंतर्गत लगाई गई गेहूं के प्रक्षेत्र दिवस के उद्देश्य को बताते हुए गेहूं  की उन्नत खेती करने की जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु जलवायु परिवर्तन की स्थिति में उन्नत कृषि तकनीकी को अपनाने की सलाह दी। डॉ. ए.के. मिश्रा, डॉ. एस.एस.धाकड़, डॉ. गायत्री वर्मा नेे तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित कृषकों द्वारा तकेसिंह के प्रक्षेत्र पर गेहूं की उन्नत किस्म पूसा अनमोल का भ्रमण किया गया एवं वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों की समस्याओं का मौके पर निदान किया।

उन्नत बीज स्वयं बनायें

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement