Uncategorized

संचालक कृषि का सम्मान किया कृषि परिवार ने

Share

(विशेष प्रतिनिधि)
भोपाल। संचालनालय कृषि में गत दिनों आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश को लगातार मिले पांचवें कृषि कर्मण अवॉर्ड के क्रम में संचालक कृषि श्री मोहन लाल के कुशल नेतृत्व में तीन बार प्राप्त इस विशिष्ट उपलब्धि के लिये समस्त कृषि अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से उनका सम्मान किया गया।
समस्त कर्मचारी-अधिकारी संघों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में संचालक कृषि को शाल, श्रीफल और आकर्षक ट्रॉफी भेंट कर अभिनन्दन किया गया। श्री मोहन लाल द्वारा कृषि कर्मण अवार्ड तथा इस सम्मान को प्रदेश के लाखों किसानों को समर्पित करते हुए प्रदेश के कृषि विकास में मुख्यमंत्री, व कृषि मंत्री की कृषि हितैषी नीतियों तथा कृषि विभाग के प्रमुख सचिव के मार्गदर्शन के साथ ही विभाग के समस्त कृषि अधिकारी-कर्मचारियों को श्रेय दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के कृषि विकास को उत्तरोत्तर गति मिलती रहेगी तथा मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन व उत्पादकता के नये कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
इस अवसर पर कृषि संचालनालय से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक संचालक कृषि श्री पी.डी. शर्मा एवं सहायक ग्रेड-2 श्रीमती पार्वती साधवानी को भी भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मान चिन्ह के साथ स्वायत्त के परिपत्र भी सौंपे गये।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *