Uncategorized

वर्ष 2017 में 1 अपर, 5 संयुक्त, 16 उपसंचालक सेवानिवृत्त होंगे

भोपाल। म.प्र. शासन कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2017 में प्रथम श्रेणी के 22 अधिकारियों को सेवानिवृत्त किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में एक अपर संचालक, 5 संयुक्त संचालक एवं 16 उप संचालक शामिल हैं।
मण्डी बोर्ड में पदस्थ अपर संचालक श्री आर.एस. चर्मकार 30 अप्रैल 2017 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी प्रकार संयुक्त संचालकों में श्री सुखराम परस्ते मण्डी बोर्ड (भोपाल) 31 जनवरी को, श्री सुनील दुबे (संचालनालय) 30 जून को, श्री एस.एम. बालपाण्डे (भोपाल) 30 जून, श्री एम.एल. जैन (संचालनालय) 30 नवम्बर को एवं श्री राजीव जोशी (ग्वालियर) 31 दिसम्बर 2017 को सेवानिवृत्त होंगे।
प्रदेश के उपसंचालकों में सर्वश्री अशोक राय त्रिपाठी (अनूपपुर) 31 जनवरी को, अविनाश परिहार (सीएट भोपाल) 31 मार्च को, बी.आर. लोखण्डे (पावरखेड़ा) 30 अप्रैल, चक्रेश जैन (संचालनालय) 31 मई, के.पी. पाण्डे (शहडोल) 31 मई, के.पी. पाण्डे (सीएट भोपाल) 31 मई, के.एल. जोशी (एन.व्ही.डी.ए. भोपाल) 31 मई, रघुनाथ सिंह करोरिया (श्योपुर) 30 जून, प्रशांत दुबे (जैविक प्रमाणीकरण भोपाल) 30 जून, के.के. तिवारी (जबलपुर) 30 जून, ओ.पी. चौरे (खण्डवा) 31 जुलाई, फूल सिंह किरार (सागर) 31 अगस्त, राजीव शुक्ला (श्योपुर) 31 अगस्त, डी.एस. कुशवाह (भिण्ड) 31 अक्टूबर, पी.एस. चौहान (रतलाम) 31 दिसम्बर एवं गेंदालाल मण्डावे एन.व्ही.डी.ए. 31 दिसम्बर 2017 को सेवानिवृत्त होंगे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement