Uncategorized

आगर के कृषक अनुसंधान केन्द्रों पर

आगर-मालवा। आत्मा परियोजनान्तर्गत जिले के कृषक अन्य जिलों के पांच दिवसीय भ्रमण पर गत दिनों रवाना हुए। कलेक्टर श्री डी.व्ही.सिंह तथा अपर कलेक्टर श्रीमती संघमित्रा गौतम ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया, उप संचालक उद्यानिकी श्री आर.सी. पिपल्दे, परियोजना संचालक आत्मा श्री के.आर.सालमी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रमण में सीहोर कृषि महाविद्यालय प्रक्षेत्र का भ्रमण, सेवानिया में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण एवं वैज्ञानिक से चर्चा करेंगे। भोपाल में कृषि अभियांत्रिकी नवी बाग में उन्नत कृषि यंत्रों का अवलोकन, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान मृदा एवं जैविक खेती पर चर्चा तथा शासकीय कृषि प्रक्षेत्र फंदा का अवलोकन करेंगे। ईंटखेड़ी भोपाल में फल अनुसंधान केन्द्र पर उद्यानिकी फसलों का अवलोकन, बुधनी में ट्रेक्टर प्रशिक्षण केन्द्र पर मशीनरी का अवलोकन, पवारखेड़ा में गेहूं अनुसंधान केन्द्र का प्रक्षैत्र का अवलोकन एवं वैज्ञानिकों से चर्चा। जिले के उन्नतशील कृषकों का पांच दिवसीय भ्रमण दल विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों एवं शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों पर उन्नतशील नवीन किस्मों, कृषि यंत्रों एवं नवीन तकनीकी अपनाई जाने वाली विधियों का जिले में भी क्रियान्वित करेंगे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement