Uncategorized

विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती करने के बताए तरीके

Share

शाजापुर। तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के लागत मूल्यों में कमी लाने तथा उन्नत तरीके से खेती करने की युक्तियां बताई गई। तकनीकी सत्र में किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. जी.आर. अम्बावतिया ने खरीफ एवं रबी फसलों की उन्नत किस्मों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कृषि तकनीकी जिसमें जैविक खेती, सोयाबीन बुवाई की मेढऩाली पद्धति एवं रेज्ड बेड, फसल चक्र की जानकारी, मिट्टी परीक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया। उप संचालक श्री संजय दोशी ने कृषकों को अनुरोध किया कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने हेतु वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई कृषि तकनीकी को अपनाए। इस अवसर पर डॉ. गायत्री वर्मा, अनुविभागीय कषि अधिकारी श्री डी.के.बारस्कर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी शुजालपुर श्री के.एस. केन, सहायक संचालक श्री के.एस.जावरिया, उप परियोजना संचालक ”आत्मा”श्री आर.सी. पुनासिया एवं प्रगतिशील कृषक श्री शरद भण्डावत आदि ने कृषि तकनीकी की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *