Uncategorized

के.जे.एजुकेशन सोसायटी की गतिविधियां खरीफ फसलों पर फार्म स्कूल प्रारंभ

बड़वानी। खरीफ सीजन में के.जे. एजुकेशन सोसायटी भोपाल ने जिले के सेंधवा, निवाली एवं पानसेमल विकासखंडों में गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। सेंधवा विकासखंड के ग्राम थिगली, निवाली के खडकी वन एवं पानसेमल विकासखंड के ग्राम बालझिरी में मक्का फसल पर पोषक तत्वों की पूर्ति एवं एकीकृत पौध पोषक तत्वों पर आधारित फार्म स्कूलों में एचिवर कृषकों को प्रदर्शन स्वरूप सभी 16 तत्वों की पूर्ति करने हेतु उर्वरक उन्नत हायब्रिड मक्का बीज प्रदान किये। सेंधवा विकासखंड के ग्राम थिगली में आत्मा विशेषज्ञ श्री जयपाल यादव निवाली विकासखंड के ग्राम खडकी वन में ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री चंद्रकांत पटेल एवं आत्मा तकनीकी विशेषज्ञ श्री एम.एल. पटेल ने कृषकों को खरीफ फसलों में कीट नियंत्रण एवं वर्षा नहीं होने के कारण फसल बचाने के तरीके बताये। पानसेमल विकासखंड के ग्राम बालझिरी में फार्मस्कूल आयोजित किया यहां ग्रा. कृ.वि. अधि. श्री बी.आर. जैन एवं श्री बी.एस. मंडलोई ने पोषक तत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन कीट नियंत्रण, सिंचाई तकनीकी आदि की जानकारी दी। सोसायटी प्रतिनिधि प्रकाश दुबे एवं यशवंत कुशवाह भी उपस्थित थे।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement