मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

Wheat Mandi Rate: यूपी की मंडियों में ₹2,650 तक बिका गेहूं,  देखिए 27 जनवरी के ताजा भाव  

27 जनवरी 2026, नई दिल्ली: Wheat Mandi Rate: यूपी की मंडियों में ₹2,650 तक बिका गेहूं,  देखिए 27 जनवरी के ताजा भाव  – Agmarknet से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार 27 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं के भाव किसानों के लिए अच्छे नजर आए। प्रदेश की कई मंडियों में किसानों को ₹2,400 से ₹2,650 प्रति क्विंटल तक गेहूं के दाम मिले। जानिए उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा भाव।  

कहां मिले सबसे ज्यादा गेहूं के भाव

उत्तर प्रदेश में गेहूं का सबसे ऊंचा भाव बाराबंकी की सफदरगंज मंडी में दर्ज किया गया, जहां गेहूं ₹2,650 प्रति क्विंटल तक बिका। इसके अलावा हरदोई मंडी में भी अधिकतम भाव ₹2,650, फतेहपुर की बिंदकी मंडी में ₹2,620, संडीला (हरदोई) में ₹2,620 और महाराजगंज की आनंदनगर मंडी में ₹2,625 प्रति क्विंटल तक दाम दर्ज किए गए।  

ज्यादा आवक वाली मंडियां

गेहूं की सबसे ज्यादा आवक हरदोई जिले की संडीला मंडी में दर्ज की गई, जहां करीब 385 क्विंटल गेहूं आया। इसके बाद फतेहपुर की बिंदकी मंडी में 380 क्विंटल, औरैया मंडी में 290 क्विंटल और फतेहपुर मंडी में 280 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक रही। ज्यादा आवक के बावजूद यहां गेहूं के भाव ₹2,500 से ₹2,590 प्रति क्विंटल के बीच बने रहे।

कम आवक लेकिन स्थिर दाम

आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बहराइच और लखीमपुर की कुछ मंडियों में गेहूं की आवक सीमित रही, लेकिन इसके बावजूद दाम स्थिर रहे। आगरा की खैरागढ़ मंडी में गेहूं ₹2,570, अलीगढ़ की चर्रा मंडी में ₹2,560, बुलंदशहर की सियाना मंडी में ₹2,510 और बहराइच की नानपारा मंडी में ₹2,450 प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव  

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
आगराखैरागढ़ APMC2,5502,5902,57010
अलीगढ़चर्रा APMC2,5502,5702,5604.5
औरैयाऔरैया APMC2,5002,5702,550290
बदायूंवजीरगंज APMC2,5002,5032,50015
बहराइचनानपारा APMC2,4002,5002,4504
बलरामपुरपंचपेड़वा APMC2,4502,6002,50025
बाराबंकीबाराबंकी APMC2,5602,5602,56048
बाराबंकीसफदरगंज APMC2,6502,6502,65010
बुलंदशहरसियाना APMC2,5002,5202,5102
फतेहपुरबिंदकी APMC2,5602,6202,590380
फतेहपुरफतेहपुर APMC2,5002,5102,500280.4
फतेहपुरजहानाबाद APMC2,5002,5022,50118
हरदोईहरदोई APMC2,5002,6502,575120.5
हरदोईसंडी APMC2,5302,5802,56060
हरदोईसंडीला APMC2,5202,6202,570385
कानपुर देहातपुखरायां APMC2,5102,5252,52090
कौशांबीभरवारी APMC2,5002,6002,55054.3
खीरी (लखीमपुर)मैगलगंज APMC2,5002,6002,5505
लखीमपुरलखीमपुर APMC2,5002,6002,570140
महाराजगंजआनंदनगर APMC2,4252,6252,52525.8

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements