विदिशा: नायब तहसीलदार ने खेत पहुंचकर परखी गिरदावरी, गेहूं फसल का मौके पर किया गया सत्यापन
15 फरवरी 2026, विदिशा: विदिशा: नायब तहसीलदार ने खेत पहुंचकर परखी गिरदावरी, गेहूं फसल का मौके पर किया गया सत्यापन – राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शमशाबाद के नायब तहसीलदार डॉ. दर्शन लाल नेगी द्वारा ग्राम हीगली में फसल गिरदावरी की मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खसरा नंबर 303/1, रकवा 0.585 हेक्टेयर में दर्ज गेहूं की फसल का भौतिक सत्यापन किया गया।
स्थल निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित खसरे में दर्ज गेहूं की फसल मौके पर वास्तविक रूप से बोई गई है तथा फसल की स्थिति संतोषजनक पाई गई। राजस्व अभिलेखों में दर्ज प्रविष्टि और खेत की वास्तविक स्थिति में सामंजस्य पाया गया।
नायब तहसीलदार डॉ. नेगी ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अमले को निर्देश दिए कि फसल गिरदावरी कार्य पूरी सतर्कता और निष्पक्षता से किया जाए, ताकि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ सही आधार पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि गिरदावरी की सटीक प्रविष्टि ही फसल बीमा, राहत सहायता एवं अन्य कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन का आधार होती है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे राजस्व अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके तथा किसानों के हितों की रक्षा की जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

