विदिशा: कृषि रथ से किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी
03 फरवरी 2026, विदिशा: विदिशा: कृषि रथ से किसानों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत गत दिनों विकासखंड विदिशा के ग्राम बर्रो में कृषि रथ का आगमन हुआ। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कृषकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ, डीएमओ श्रीमती राखी रघुवंशी, मंडी सचिव श्री नीलकमल वैध, एसएडीओ एवं कृषि विभाग के अधिकारी, मंडी विभाग के अधिकारी, समिति प्रबंधक, पशुपालन विभाग, आदिम जाति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे अपनी भूमि की उर्वरता के अनुसार खेती कर सकें।
कार्यक्रम में नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु किसानों को शपथ भी दिलाई गई, जिससे फसल अवशेषों को जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लग सके और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। साथ ही ई-टोकन प्रणाली की जानकारी देकर मंडी में उपज विक्रय प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि कृषि रथ अभियान का उद्देश्य किसानों तक तकनीकी जानकारी सीधे पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


