राज्य कृषि समाचार (State News)

कुलपति ने किया कचरे से खाद निर्माण इकाई का अवलोकन

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन द्वारा प्रजनन बीज उत्पादक इकाई में स्थित अवशिष्ट प्रबंधन एवं खाद निर्माण प्रक्रिया एवं विभिन्न अनुसंधान परियोजना का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। कुलपति डॉ. बिसेन के मार्गदर्शन में निर्मित इस खाद निर्माण में प्रक्षेत्रों की मेड़ों पर उपस्थित खरपतवार, कटाई उपरान्त फसल अवशेष का अपशिष्ट प्रबंधन वैज्ञानिक विधि द्वारा सुनिश्चित करना था इस प्रक्रिया द्वारा निर्मित खाद से प्राकृतिक रूप से भूमि में जीवांश की मात्रा को बढ़ाना तथा रासायनिक खाद की मात्रा को नियंत्रित करना है। जिससे फसल उत्पादन की लागत में कमी होने से ज्यादा लाभ मिल सके। 

इस दौरान संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. आर.एम. साहू एवं विभागाध्यक्ष डॉ. शरद तिवारी उपस्थित रहे। इकाई के प्रभारी डॉ. आर.एस. शुक्ला ने प्रक्षेत्र की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। कुलपति डॉ. बिसेन ने इकाई में संचालित अवशिष्ट प्रबंधन एवं अनुसंधान कार्यों की प्रशंसा की और अपने महत्वपूर्ण सुझावों को सांझा किया।    

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement