राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन में फूल एवं कैनोपी विकास के लिए क्रीकल मैक्स और पोषक सुपरस्टार का उपयोग लाभकारी

17 अगस्त 2026, इंदौरसोयाबीन में फूल एवं कैनोपी विकास के लिए क्रीकल मैक्स और पोषक सुपरस्टार का उपयोग लाभकारी – वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल कई क्षेत्रों में फूल आने एवं कैनोपी (पत्तियों के फैलाव) के विकास की महत्वपूर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है। इस अवस्था में फसल की बेहतर वृद्धि, पर्याप्त फूलों के विकास तथा संतुलित पौध वृद्धि के लिए उचित पोषण प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

कृषि रसायन   के उत्पाद क्रीकल मैक्स एवं पोषक सुपरस्टार का उपयोग इस अवस्था में किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है। कंपनी के अनुसार, सोयाबीन की फसल में क्रीकल मैक्स 500 मिलीलीटर प्रति एकड़ तथा पोषक सुपरस्टार 250 मिलीलीटर प्रति एकड़ की अनुशंसित मात्रा में उपयोग करने से फसल के पोषण एवं विकास को बेहतर तरीके से प्रोत्साहित किया जा सकता है।

पोषक सुपरस्टार के उपयोग से पौधे की अनावश्यक वानस्पतिक वृद्धि को संतुलित रखने और पौधे को बेहतर एवं संतुलित वृद्धि की ओर ले जाने में मदद मिल सकती है। वहीं, क्रीकल मैक्स फसल में पोषण उपलब्धता एवं पौधे के समग्र विकास में सहयोग करता है। दोनों उत्पादों का उचित अवस्था में उपयोग करने से फसल में बेहतर कैनोपी डेवलपमेंट, संतुलित पौध वृद्धि एवं फूलों के विकास में सहायता मिलने की संभावना रहती है।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सोयाबीन की फसल की अवस्था, स्थानीय परिस्थितियों एवं कृषि विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार उत्पादों का उपयोग करें। कृषि रसायन (KREPL)द्वारा किसानों को बेहतर फसल प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture