मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

UP Wheat Mandi Rate: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2,600 रुपये प्रति क्विंटल बिका गेहूं, जानिए 20 जनवरी के ताजा मंडी रेट  

20 फरवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2,600 रुपये प्रति क्विंटल बिका गेहूं, जानिए 20 जनवरी के ताजा मंडी रेट – कृषि विपणन की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet पर जारी 20 फरवरी 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में गेहूं के दाम 2,320 रुपये से 2,600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। बता दें, आज सबसे अधिक अधिकतम भाव 2,600 रुपये प्रति क्विंटल अलीगढ़ की अतरौली मंडी और मथुरा की कोसीकलां मंडी में दर्ज किया गया। वहीं महाराजगंज (आनंद नगर) में 2,625 रुपये का अधिकतम भाव रहा, जो प्रदेश में सबसे ऊंचा रहा। प्रतापगढ़ मंडी में 2,550 रुपये का स्थिर उच्च भाव दर्ज किया गया।

न्यूनतम भाव की बात करें तो जालौन (माधौगढ़) में 2,320 रुपये तथा बांदा मंडी में 2,325 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। आगरा, बहराइच, लखीमपुर, रायबरेली और बलरामपुर की मंडियों में भाव 2,400 से 2,500 रुपये के बीच रहे।

कहां रही ज्यादा आवक

आवक के मामले में शाहजहांपुर (जलालाबाद) मंडी सबसे आगे रही, जहां 2,434 क्विंटल से अधिक गेहूं की आमद दर्ज की गई। इसके बाद हरदोई में 457.3 क्विंटल, ललितपुर में 250 क्विंटल और फतेहपुर में 205.6 क्विंटल आवक रही। बांदा और प्रतापगढ़ मंडियों में भी अच्छी आमद देखी गई।

कम आवक वाली मंडियों में बुलंदशहर (स्याना), बदायूं (बिसौली) और रायबरेली (लालगंज) शामिल रहीं, जहां सीमित मात्रा में उपज पहुंची। कुल मिलाकर प्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं के दाम 2,400 से 2,550 रुपये के बीच स्थिर बने रहे। 

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा रेट

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
आगराजगनेर2,4002,4402,4205
आगराखैरागढ़2,4502,4702,46010
अलीगढ़अतरौली2,5002,6002,5504
अलीगढ़चर्रा2,5302,5502,5405.5
बदायूंबिसौली2,5002,5002,5002.1
बहराइचनानपारा2,4002,5002,45028
बलरामपुरपचपेड़वा2,4502,5002,50010.9
बलरामपुरतुलसीपुर2,4202,4802,45014
बांदाबांदा2,3252,4502,400139.8
बुलंदशहरस्याना2,5002,5202,5101
फतेहपुरफतेहपुर2,5002,5102,505205.6
हरदोईहरदोई2,3502,5002,425457.3
हाथरससिकंदराराऊ2,4402,5102,48010
जालौन (उरई)एट2,4012,4012,4016.9
जालौन (उरई)माधौगढ़2,3202,3502,33030
जालौन (उरई)उरई2,3332,3332,33346.4
खीरी (लखीमपुर)मैगलगंज2,4002,5002,45065
ललितपुरललितपुर2,3502,4502,400250
महाराजगंजआनंद नगर2,4252,6252,52523.5
मथुराकोसीकलां2,4002,6002,5008
प्रतापगढ़प्रतापगढ़2,5502,5502,550110
प्रयागराजजसरा2,5002,5002,50012
रायबरेलीबछरावां2,4502,5002,49030
रायबरेलीलालगंज2,4002,5002,4502.2
रायबरेलीसलोन2,4622,4802,46519
शाहजहांपुरजलालाबाद2,4002,4702,4352,434
सीतापुरहरगांव (लहरपुर)2,4102,4102,4105

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements