मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

UP Wheat Mandi Rate: 10 मार्च को 2,300 से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानें आज के ताजा भाव

10 मार्च 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: 10 मार्च को 2,300 से 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, जानें आज के ताजा भाव – उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दामों में आज 10 मार्च 2026 को काफी अंतर देखने को मिला है।  Agmarknet से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की प्रमुख मंडियों में आज किसानों 2,300 रुपये से लेकर 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिलें। प्रदेश की मंडियों में अगर बेहतर कीमत की बात करें तो महराजगंज की आनंदनगर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जो प्रदेश की प्रमुख मंडियों में सबसे ज्यादा रहा। 

वहीं अलीगढ़ की अतरौली मंडी में किसानों को करीब 2,500 से 2,600 रुपये के बीच भाव मिला और औसत कीमत लगभग 2,550 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। प्रतापगढ़ मंडी में भी गेहूं लगभग 2,550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। कानपुर देहात की पुखरायां मंडी में गेहूं का भाव करीब 2,520 से 2,540 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा और औसत रेट लगभग 2,530 रुपये दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर और कानपुर मंडी में गेहूं का भाव करीब 2,450 से 2,510 रुपये के बीच देखने को मिला।

अगर आवक की बात करें तो शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी में सबसे अधिक करीब 1,882 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई, हालांकि यहां किसानों को अपेक्षाकृत कम 2,300 से 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला। कानपुर देहात की रूरा मंडी में भी लगभग 750 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा और कीमत करीब 2,425 से 2,475 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही।

इसके अलावा ललितपुर मंडी में करीब 400 क्विंटल, सीतापुर मंडी में करीब 200 क्विंटल और तुलसीपुर मंडी में करीब 120 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इन मंडियों में गेहूं के भाव लगभग 2,370 से 2,470 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे। 

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव 

जिलामंडीन्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)मॉडल मूल्य (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीगढ़अतरौली APMC2,5002,6002,55020
अलीगढ़चर्रा APMC2,4802,5002,4908
बदायूंबबराला APMC2,4302,4502,44050
बदायूंबिसौली APMC2,5002,5002,5001.4
बलरामपुरपचपेड़वा APMC2,4502,5502,5009.5
बलरामपुरतुलसीपुर APMC2,4102,4702,430120
फर्रुखाबादकायमगंज APMC2,5002,5002,5005.5
फतेहपुरफतेहपुर APMC2,5002,5102,50098.3
फतेहपुरकिशनपुर APMC2,4502,5502,50036
हाथरससिकंदराराऊ APMC2,4552,5152,49010
कानपुर देहातपुखरायां APMC2,5202,5402,53082.5
कानपुर देहातरूरा APMC2,4252,4752,450750
कौशांबीभरवारी APMC2,4302,5302,50032
खीरी (लखीमपुर)मैगलगंज APMC2,4002,4502,42535
ललितपुरललितपुर APMC2,3802,4402,430400
महाराजगंजआनंद नगर APMC2,4252,6252,52519.8
प्रतापगढ़प्रतापगढ़ APMC2,5502,5502,55070
रायबरेलीलालगंज APMC2,4002,5002,45032
रायबरेलीसलोन APMC2,4302,4402,43519
शाहजहांपुरजलालाबाद APMC2,3002,4102,3551,882
सीतापुरसीतापुर APMC2,3702,4002,390200.5

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements