सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम कुसुम-B योजना के तहत सिंचाई कार्य हेतु स्थापित किए जाएंगे सोलर पम्प, रायसेन जिले में 05 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे शिविर  

05 फरवरी 2026, भोपाल: पीएम कुसुम-B योजना के तहत सिंचाई कार्य हेतु स्थापित किए जाएंगे सोलर पम्प, रायसेन जिले में 05 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे शिविर – भारत सरकार की प्रधानमंत्री कुसुम-‘‘ब‘‘ योजना के तहत सिंचाई कार्य हेतु ऑफ ग्रिड सोलर पम्प स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस योजना में किसानों द्वारा लगभग 10 प्रतिशत अनुदान दिए जाने पर 30 प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान और 60 प्रतिशत कृषक ऋण के रूप में लिया जाएगा। कृषक ऋण उपलब्ध कराने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को नोडल बैंक चयनित किया गया है। योजना के तहत सोलर पम्प स्थापना का कार्य चयनित वेन्डर द्वारा शुरू करने के पहले ऋण स्वीकृति आवश्यक है। इसके लिए अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय द्वारा रायसेन जिले के 2688 कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समिति गठित की गई है।

इस समिति में जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी रायसने, प्रभारी मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड रायसेन, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एलडीएम रायसेन तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायसेन को शामिल किया गया है। यह समिति कुसुम-ब योजना के राज्य पोर्टल से एआईएफ का आवेदन ऑनलाइन जमा कराने, कृषक खाता नोडल बैंक में खुला होना (सीआईएफ) की उपलब्धता, डिजिटल लेंडिंग के माध्यम से बैंक द्वारा लोन स्वीकृत कराने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित कराएगी।

कुसुम-ब योजना के तहत नगर पालिका रायसेन में 05 फरवरी को, जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज में 06 फरवरी को, जनपद पंचायत गैरतगंज में 09 फरवरी को, जनपद पंचायत सिलवानी में 10 फरवरी को, जनपद पंचायत बेगमगंज में 11 फरवरी को, जनपद पंचायत उदयपुरा में 12 फरवरी को और किसान भवन बरेली में 13 फरवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। गठित समिति द्वारा जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करवाते हुए योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement