राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले में चना उपार्जन के लिए दो अतिरिक्त केंद्र बनाए  

07 अप्रैल 2026, खंडवाखंडवा जिले में चना उपार्जन के लिए दो अतिरिक्त केंद्र बनाए – सरकार ने चने के लिए समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में चने के उपार्जन के लिए 17 केंद्र बनाए गए थे। जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 2 अतिरिक्त केन्द्र और बनाए गए हैं। इस तरह चने के उपार्जन के लिए कुल 19 केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि ये केन्द्र यशवंत वेयरहाउस दोंदवाड़ा तथा सेवा सहकारी समिति वेयरहाउस कालाआमखुर्द में बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में चने के उपार्जन के लिए जो 17 केंद्र बनाए गए थे, उनमें सेन्ट्रल वेयहराउस खंडवा, वर्मा वेयरहाउस कोरगला, ममता वेयरहाउस ग्राम बावडिया काजी, श्रीराम वेयरहाउस अमलपुरा, पूर्णिमा वेयरहाउस पिपलोदखास, श्री बालाजी वेयरहाउस केहलारी, जय भोले वेयरहाउस गुडीखेडा, यशवंत वेयरहाउस दोंदवाडा, सृष्टि वेयरहाउस पंधाना, मंजू पटेल वेयर हाउस ग्राम गोंडखेडा, अक्षिता एग्रो वेयरहाउस पुनासा, सीड्स एंड ग्रेन्स वेयरहाउस करोली, दिव्य शक्ति वेयरहाउस, जोगीबेड़ा, बिरदीचंद गुप्ता वेयरहाउस खेड़ी, पटेल वेयरहाउस नया हरसूद, महादेव वेयरहाउस खेरखेडा हरसूद, सिद्दी वेयरहाउस गंभीर शामिल हैं। चना उपार्जन का कार्य 30 मार्च से 28 मई 2026 तक जारी रहेगा।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी उपार्जन केंद्रों पर इस अपग्रेडेशन के लिए छन्ना, पंखा, क्लीनिंग ग्रेडिंग मशीन, मॉइश्चर मीटर व टेस्टिंग किट अनिवार्य रूप से उपार्जन अवधि में उपलब्ध रखी जाए। उपार्जित स्कंध की तौल के लिए उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में तौल कांटे रखे जाएं तथा चने की आवक अधिक होने की संभावना होने पर अतिरिक्त तौल कांटों की व्यवस्था की योजना पूर्व से रखी जाए। तौल कांटों का सत्यापन नापतौल विभाग से तत्काल कराया जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements