अब 2-3 घंटे में होगी 1 एकड़ धान की रोपाई, पैडी ट्रांसप्लांटर बना किसानों के लिए वरदान; समय और लागत दोनों में बड़ी बचत
22 जुलाई 2026, भोपाल: अब 2-3 घंटे में होगी 1 एकड़ धान की रोपाई, पैडी ट्रांसप्लांटर बना किसानों के लिए वरदान; समय और लागत दोनों में बड़ी बचत – छत्तीसगढ़ कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय कम हुआ है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
कृषकों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक-
तकनीक वर्तमान खरीफ सीजन में विकास खंड पलारीके ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील कृषक लेखराम साहू और बहोरन साहू द्वारा अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जा रही है।कृषक श्री लेखराम साहू ने बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई करवाने में 2-3 दिन लग जाते थे और 5000- 6000 प्रति एकड़ खर्च आता था। अब ट्रांसप्लांटर से 1 एकड़ की रोपाई मात्र 2-3 घंटे में हो जा रही है और लागत भी लगभग 2000 कम हो गई है। सीधी लाइन में रोपाई होने से पौधों की ग्रोथ भी अच्छी है
पैडी ट्रांसप्लांटर के लाभ
पैडी ट्रांसप्लांटर के जरिए किसान सिर्फ एक दिन में 6-8 एकड़ तक रोपाई कर सकते हैं। इससे मजदूरी एवं समय दोनों की बचत होती है। इससे रोपाई के समय मजदूरों की अनुपलब्धता की समस्या भी दूर हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधे से पौधे व कतार से कतार की दूरी बरकरार रखने व 12 से 15 दिन का पौधा का रोपण करने से उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही कीट व्याधि कम लगती है। सबसे अहम बात की इस तकनीक के उपयोग से किसान अपना उत्पादन 15-20 % तक बढ़ा सकते है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

