आईसीएआर– एनआईबीएसएम द्वारा केवीके कांकेर में पीपीवीएफआरए पर प्रशिक्षण एवं कृषि उपकरणों का वितरण
12 मार्च 2026, भोपाल: आईसीएआर– एनआईबीएसएम द्वारा केवीके कांकेर में पीपीवीएफआरए पर प्रशिक्षण एवं कृषि उपकरणों का वितरण – आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर (आईजीकेवी, रायपुर) के सहयोग से पौध किस्मों और किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2001 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. दीपक शर्मा, प्रोफेसर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं नोडल अधिकारी, पीपीवी एफआरए, छत्तीसगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में किसानों को पौध किस्मों के संरक्षण, किसानों के अधिकारों तथा नई एवं परंपरागत किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया तथा आवेदन पत्र भरने की विधि के बारे में भी बताया ।
इस अवसर पर श्री रामस्वरूप उइके, सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, आईजीकेवी ने किसानों की पारंपरिक किस्मों के संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान किसानों को पौध किस्मों के संरक्षण एवं किसानों के अधिकारों से संबंधित शैक्षणिक वीडियो भी दिखाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. बीरबल साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर ने भी पौध किस्मों के संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के बीज, सब्जियों एवं फलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमे स्थानीय कृषि जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया।
ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी ) के अंतर्गत आदिवासी किसानों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को कृषि टूलकिट एवं स्प्रेयर वितरित किए गए, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. के.सी. शर्मा परियोजना समन्वयक एवं डॉ. प्रियंका मीना (टीएसपी नोडल अधिकारी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांकेर जिले के चार विकासखंड—चरामा, नरहरपुर, कांकेर और दुर्गुकोंडल—के लगभग 190 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान के डॉ. देविका साहा एवं शिवा भी सहयोगी रहे I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

