भोपाल से कृषि नवाचार की बड़ी पहल: ICAR–CIAE ने 10 तकनीकों का किया हस्तांतरण
26 मार्च 2026, भोपाल: भोपाल से कृषि नवाचार की बड़ी पहल: ICAR–CIAE ने 10 तकनीकों का किया हस्तांतरण – ICAR–Central Institute of Agricultural Engineering (CIAE), भोपाल ने 25 मार्च 2026 को कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रसंस्करण से जुड़ी 10 उन्नत तकनीकों का विभिन्न उद्योगों को लाइसेंस हस्तांतरण किया। यह पहल अनुसंधान को उद्योग और समाज तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संस्थान द्वारा विकसित फर्मेंटेड टोफू व्हे–टमाटर कोएगुलेंट तकनीक, जिसे डॉ. एम.के. त्रिपाठी, डॉ. एस.के. गिरी एवं डॉ. आर.एम. श्रीवास्तव (Maulana Azad National Institute of Technology (MANIT), भोपाल के सहयोग से) ने तैयार किया, को दिल्ली की Kanja Innovation India Pvt. Ltd. को हस्तांतरित किया गया।
इसके साथ ही मिलेट आधारित बिस्किट, रेडी-टू-ईट (RTE) हेल्थ मिक्स तथा रेडी-टू-कुक (RTC) मिलेट फर्मेंटेड न्यूट्री दलिया तकनीकें, जिन्हें डॉ. एम.के. त्रिपाठी एवं डॉ. एस. मंगराज ने विकसित किया, को Bio Nutrients (India) Pvt. Ltd., Vaira Green तथा Rama Enterprises को लाइसेंस किया गया।
कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए, डॉ. संदीप मोंडल द्वारा विकसित पोर्टेबल चारिंग ड्रम को Ishani Engineers, वडोदरा को हस्तांतरित किया गया।
वहीं ICAR-CIAE Coimbatore Centre के डॉ. सैयद इमरान एवं डॉ. टी. सेंथिलकुमार द्वारा विकसित पांच आधुनिक यंत्रीकरण तकनीकें—
- छोटे किसानों के लिए मानव रहित बहुउद्देश्यीय ट्रैक-टाइप वाहन (UMTV)
- UMTV हेतु रोटरी टिलर अटैचमेंट
- रिमोट संचालित एयर-असिस्टेड स्प्रेयर
- मल्टी-रो प्लांटर अटैचमेंट
- वीडर (निंदाई यंत्र) अटैचमेंट
को Lakshmi Precision Technologies Ltd., कोयंबटूर को लाइसेंस किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. सी.आर. मेहता ने कहा कि यह तकनीकी हस्तांतरण, अनुसंधान को व्यवहारिक उपयोग में लाने की दिशा में CIAE के सतत प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये तकनीकें सतत प्रसंस्करण को बढ़ावा देंगी, कृषि-आधारित उद्योगों को मजबूती देंगी तथा ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करेंगी।
तकनीकों के वाणिज्यीकरण की प्रक्रिया को Dr. C.S. Sahay (प्रमुख, TTD) एवं Dr. Bhushan Babu (प्रभारी, ITMC) ने सुगम बनाया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

