प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत मानपुर का भ्रमण, चना-मसूर की कतार बोनी पर जताई प्रसन्नता; किसानों को दी जैविक खेती की सलाह
16 जनवरी 2026, भोपाल: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत मानपुर का भ्रमण, चना-मसूर की कतार बोनी पर जताई प्रसन्नता; किसानों को दी जैविक खेती की सलाह – दलहन विकास निदेशालय, भारत सरकार (कृषि एवं किसान कल्याण विभाग) के संचालक डॉ. महेश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत विकासखण्ड मानपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभाग द्वारा वितरित किए गए चना एवं मसूर के प्रदर्शन प्लॉटों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर डॉ. महेश कुमार ने प्रदर्शन लगाने वाले किसानों से चर्चा की और किसानों द्वारा चना एवं मसूर की कतार पद्धति से की गई बोनी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे जैविक खेती को अपनाते हुए कृषि कार्य करें तथा खेती में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों का न्यूनतम उपयोग करें।
डॉ. महेश कुमार ने किसानों से कहा कि कृषि की नई तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि किसान कृषि रथ के साथ चल रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा दी जा रही कृषि संबंधी सलाह को अपनाएं, ताकि कृषि कार्यों में सुधार हो सके।
भ्रमण के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी दिया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


