राज्य कृषि समाचार (State News)

फरवरी का महीना टमाटर की खेती के लिए उचित

07 फरवरी 2026, भोपालफरवरी का महीना टमाटर की खेती के लिए उचित – यदि आप किसान होकर टमाटर की खेती करना चाहते है तो ये फरवरी का माह उचित है और अभी जितने भी दिन  फरवरी के बचे हुए है उसका उपयोग टमाटर की खेती के लिए किया जा सकता है.

कृषि वैज्ञानिकों का यह कहना है कि  फरवरी का महीना टमाटर की खेती के लिए उचित माना जाता है, क्योंकि इस समय मौसम न ज्यादा ठंडा रहता है और न ही ज्यादा गर्म, जिससे पौधे की बढ़वार बेहतर होती है. अगर किसान फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में प्रो-ट्रे में बीज डालकर नर्सरी तैयार करते हैं, तो करीब 25–30 दिनों में मजबूत पौधे तैयार कर सकते है.

वहीं, मार्च के पहले पखवाड़े में खेत में रोपाई करने पर मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में ही पहली तुड़ाई शुरू हो जाती है, जिससे किसानों की भी आमदनी दोगुना हो जाती है. अब टमाटर की खेती को किसान पुरानी तकनीकों के माध्यम से नहीं कर रहे हैं. अब किसान ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं, क्योंकि ड्रिप सिस्टम से पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है, जिससे करीब 70 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है.

वहीं मल्चिंग शीट खेत में नमी बनाए रखती है और खरपतवार को पनपने नहीं देती और इसका किसानों को यह फायदा होता है कि उन्हें कम लागत, कम मेहनत में अधिक उत्पादन मिल जाता है

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements