राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा विधायक ने ई-टोकन से उर्वरक वितरण का किया  शुभारम्भ  

24 जनवरी 2026, खंडवा: खंडवा विधायक ने ई-टोकन से उर्वरक वितरण का किया  शुभारम्भ – प्रदेश सरकार ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ई-विकास प्रणाली लागू की है।गत दिनों  विधायक खण्डवा श्रीमती कंचन तन्वे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लगभग 150 कृषकों की उपस्थिति में ग्राम बड़गांव माली में कृषकों को औपचारिक रूप से ई-टोकन से उर्वरक वितरण कार्य का शुभारंभ किया है।

उप संचालक कृषि श्री नीतेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा “ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली” व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसान स्वयं ऑनलाइन सिस्टम से एवं अपने मोबाइल के माध्यम से भी प्रक्रिया कर ई-टोकन जारी कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते हैं।

इस में etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन किया जा सकता है। लॉग इन करने पर पोर्टल पर एग्री स्टैक अर्थात फार्मर आई.डी. से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरकों की गणना होकर पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। चयनित उर्वरक विक्रेता के यहाँ पर ई-टोकन से कृषक उर्वरक क्रय कर सकेंगे, जिसकी वैधता  3 दिन की रहेगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement