Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत लाई रंग: अब पैडी ट्रांसप्लांटर से आधे समय में कर रहे दोगुनी कमाई

29 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत लाई रंग: अब पैडी ट्रांसप्लांटर से आधे समय में कर रहे दोगुनी कमाई – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और आधुनिक तकनीकों के प्रोत्साहन के चलते अब किसान कम समय और लागत में बेहतर खेती कर रहे हैं। नई तकनीकें जहां खेती को आसान बना रही हैं, वहीं किसानों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशहाली भी दिख रही है।

 खल्लारी गांव के किसान डिकेश्वर साहू बने बदलाव की मिसाल


\बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खल्लारी के किसान श्री डिकेश्वर साहू अब धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का उपयोग कर रहे हैं। पहले जहां यह काम मजदूरों से करवाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों ज्यादा लगता था, अब वही काम मशीन से आधे समय में और कम लागत में हो रहा है। इससे उनकी आमदनी में दोगुना मुनाफा हुआ है।

किसान साहू बताते हैं कि कृषि विभाग की सलाह और शासन की योजनाओं ने उन्हें तकनीक से जोड़ा है। पहले उन्हें रोपाई के लिए मजदूरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें काफी पैसे खर्च होते थे। अब पैडी ट्रांसप्लांटर से यह काम सरल हो गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 कम लागत, कम मेहनत और ज्यादा मुनाफा


श्री साहू ने बताया कि नई तकनीक के इस्तेमाल से पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है। पहले जहां अधिक मजदूरों की जरूरत होती थी, अब मशीन से यह काम तेजी से हो रहा है। इससे खेती में मुनाफा बढ़ा है और लागत घटी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि उनकी योजनाएं किसानों को नई दिशा दे रही हैं। खेती अब एक लाभकारी व्यवसाय बन रही है।

किसान बिसाली राम की भी बदली किस्मत

खल्लारी गांव के एक अन्य किसान श्री बिसाली राम ने भी यही अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले मजदूरों के माध्यम से रोपाई करानी पड़ती थी, जिसमें मेहनत और लागत ज्यादा थी। अब मशीन से काम तेज और सटीक हो गया है, जिससे खेत भी अच्छी तरह तैयार हो रहे हैं और मुनाफा भी बढ़ा है।

योजनाओं ने किसानों को दी नई उम्मीद

किसान बिसाली राम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषक उन्नति योजना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और खेती के प्रति उनका भरोसा और बढ़ा है। तकनीक और सरकारी योजनाओं के मेल ने अब गांवों में समृद्धि की बयार ला दी है।

पूरे जिले में दिख रही तकनीकी क्रांति

बालोद जिले में यह बदलाव अब सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक रूप से भी दिख रहा है। कृषि विभाग की मदद से प्रशिक्षण शिविर, तकनीकी सहायता, और आधुनिक उपकरणों जैसे पैडी ट्रांसप्लांटर और ड्रोन स्प्रेयर का उपयोग बढ़ रहा है। इससे उत्पादन भी बढ़ रहा है और आय में भी इजाफा हो रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com