किसानों को सेंसर आधारित सिंचाई सिस्टम लगाने पर ₹2 लाख तक सब्सिडी देगी सरकार, जानें पूरी प्रक्रिया
26 फरवरी 2026, भोपाल: किसानों को सेंसर आधारित सिंचाई सिस्टम लगाने पर ₹2 लाख तक सब्सिडी देगी सरकार, जानें पूरी प्रक्रिया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में कृषक कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत किसानों को आधुनिक तकनीकियों से जोड़कर कृषि को लाभकारी बनाने के प्रयास किये जा रहे है। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सेंसर बेस्ड ऑटोमेशन सिस्टम पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में इकाई लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 2 लाख रुपये तक का अनुदान पात्र किसानों को दिया जाता है।
ऑटोमेशन तकनीक के माध्यम से किसान अपनी फसल में खाद एवं दवाई का उपयोग स्वचालित तरीके से कर सकते हैं। साथ ही, यह प्रणाली मिट्टी की नमी, मिट्टी की पीएच के आधार पर फसल की आवश्यकता के अनुसार ऑटोमेटिक पद्धति से फसल को खाद और पोषक तत्व उपलब्ध कराती है, इससे मजदूरी की आवश्यकता कम पड़ती है। परिणामस्वरूप फसल उत्पादन में वृद्धि होती है और किसानों को आय बढ़ाने में सहयोग मिलता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

