धार के कृषि विज्ञान मेले में आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगाई
18 मार्च 2026, धार: धार के कृषि विज्ञान मेले में आयुष विभाग की प्रदर्शनी लगाई – जिला स्तरीय “आत्मा” योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला गत दिनों आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा मेले में प्रदर्शनी लगाई गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान ने देवारण्य योजना के अंतर्गत किसानों को औषधीय खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा इसके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयुष विभाग द्वारा की गई प्रदर्शनी एवं सहभागिता के लिए सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा प्रोत्साहन पत्र प्रदान किया गया।
प्रदर्शनी में नोडल अधिकारी डॉ. भाग्यश्री नावड़े ने किसानों को विभिन्न औषधीय पौधों एवं आयुष औषधियों की जानकारी दी। प्रदर्शनी में अश्वगंधा, स्टीविया, चिया सीड सहित विभिन्न औषधीय पौधों तथा लगभग 50 प्रकार की आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं काष्ठ औषधियों का प्रदर्शन किया गया। आयुष विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा किसानों को औषधीय पौधों की खेती, उनके उपयोग तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

