राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की

22 अक्टूबर 2025, राजगढ़: मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान राम और कृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार अच्छे ढंग से मनाने के लिए राज्य सरकार के पास कोई कमी नहीं है। किसानों के हर संकट में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। राजगढ़ जिले के लिए  धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड़ रुपए की सौगात मिल रही है यह प्रदेश भर में बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने 226.81 करोड़ रूपये की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 33 करोड़ रुपये लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं 193 करोड़ रुपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। आकांक्षी जिले के माध्यम से राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है। जब से हमारी सरकार बनी है पूरे क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। पहले खेती और पानी की कल्पना करना मुश्किल थी अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों में समय पर पानी मिल जाए तो फसल सोने की हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में इतनी बिजली है कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हम सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले गेहूं ₹100 क्विंटल खरीदा जाता था लेकिन हमने इसे इतना बढ़ा दिया है कि अब ₹2600 प्रति क्विंटल में खरीदा गया है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान में खड़ी है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि देने का कार्य किसानों का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो के बाद मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोवंश की पूजा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्री नरेंद्र मोदी स्वयंसेवक से प्रधान सेवक पुस्तक का विमोचन किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements