राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में हल्दी और अदरक जैसी फसलों को विशेष प्रोत्साहन

11 अप्रैल 2026, भोपाल: बिहार में हल्दी और अदरक जैसी फसलों को विशेष प्रोत्साहन – बिहार की सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को हल्दी और अदरक के साथ ही ओल अर्थात जिमीकंद जैसी फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि ये फसल उच्च मूल्य वाली है अर्थात इनके उत्पादन से विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने  कहा कि सरकार हल्दी, अदरक और ओल (जिमीकंद) जैसी उच्च-मूल्य वाली फसलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य की जलवायु और मिट्टी इन फसलों के उत्पादन के लिए बेहद उपयुक्त है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों को बेहतर लाभ और कम जोखिम का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल खासकर गरीब परिवारों, महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं के लिए स्थायी आजीविका का मजबूत साधन बन रही है। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार की मिट्टी और जलवायु इन मसाला फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल है।

फायदेमंद

हल्दी: औषधीय और मसाला फसल, बाजार में लगातार मांग
अदरक: साल भर मांग रहने से स्थिर आय का स्रोत
ओल (जिमीकंद): कम लागत में अधिक उत्पादन और अच्छा मुनाफा

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements