Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन की बोनी 52 लाख हेक्टेयर से अधिक

म.प्र.में अब तक खरीफ बुवाई 91 फीसदी हुई

14 अगस्त 2021, भोपाल । सोयाबीन की बोनी 52 लाख हेक्टेयर से अधिक – म.प्र. में खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से चल रही है। अब तक सोयाबीन की बोनी 52 लाख 20 हजार हेक्टेयर में कर ली गई है जो लक्ष्य 61.65 लाख हे. के विरुद्ध 85 फीसदी है। गत वर्ष अब तक 58 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बोई गई थी, जो लगभग 6 लाख हे. अधिक है। वहीं राज्य में कुल खरीफ फसलों की बोनी 137 लाख हे. में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 91.8 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 135.31 लाख हे. में बुवाई की गई थी। प्रदेश में मक्का, ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली एवं कपास की बुवाई निर्धारित लक्ष्य से अधिक रकबे में हो गई है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 149.29 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 137.09 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 52.20 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है। राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 29.94 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष इस समय तक 23.12 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक इन फसलों की बुवाई लक्ष्य से अधिक रकबे में कर ली गई है जिसमें मक्का 15.71 लाख हे. में, तुअर 4.19, उड़द 15.00, मूंगफली 3.76 एवं तिल 3.18 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6.15 लाख हेक्टेयर शामिल है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें 50.63 लाख हेक्टेयर में, कुल दलहनी फसलें 20.92 लाख हेक्टेयर में एवं कुल तिलहनी फसलें 59.39 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई स्थिति
फसललक्ष्यबुवाई
धान33.4629.94
ज्वार1.51.53
मक्का14.9215.71
बाजरा 3.292.33
अरहर3.824.19
उड़द13.8415
मूंग 1.391.6
सोयाबीन61.6552.2
मूंगफली3.273.76
तिल 4.313.18
कपास6.076.15

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile