Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर जिले में 35 केंद्रों में होगा सोयाबीन खरीदी का कार्य

24 अक्टूबर 2024, मंदसौर: मंदसौर जिले में 35 केंद्रों में होगा सोयाबीन खरीदी का कार्य – कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग की अध्यक्षता में सोयाबीन उपार्जन को लेकर कलेक्टर कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सोयाबीन खरीदी के लिए बनाए गए केंद्र वाइस विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने सोयाबीन उपार्जन के लिए किसान सत्यापन का कार्य आगामी दो दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में उपार्जन के लिए 24595 किसानों ने पंजीयन करवाया है। जिसमें से 24214 किसानों का सत्यापन हो चुका है। सोयाबीन खरीदी के लिए संपूर्ण जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से मंदसौर में 5 दलोदा में 2, मल्हारगढ़ 4, शामगढ़ 5, सुवासरा 4, सीतामऊ 7, भानपुरा 4 एवं गरोठ में 4 केंद्र बनाए गए हैं।

सोयाबीन खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग का कार्य 24 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक शासकीय दर 4892 रुपए प्रति क्विंटल पर सोयाबीन खरीदी का कार्य होगा। बारदान  पर्याप्त हो एवं समय-समय पर परिवहन होता रहे परिवहन को लेकर कोई समस्या न हो। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल मौजूद थी ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com